जौनपुर। मिजोरम विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रो. अमित कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों में संघर्ष से प्रबंधकीय कौशल का विकास होता है। संघर्ष क्या होता है, भागदौड़ की जिंदगी में हम इसका किस तरह से सामना कर सकते हैं, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि संघर्ष करने वाला जीवन में सफल रहता है। वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में आयोजित कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। संकायाध्यक्ष डा. बीडी शर्मा ने प्रो. अमित सिंह का स्वागत किया। कहा कि कार्यशाला से छात्रों को लाभ मिलेगा। एचआरडी विभाग के प्राध्यापक अमित श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डा. रशिकेश ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आशुतोष सिंह, डा. कमलेश आदि मौजूद थे।