फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड उपमार्ग बनने से रेल सेवाएं रहीं बन्द

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। जफराबाद - सुल्तानपुर रेलमार्ग पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग नम्बर पचीस बबुरा में सोमवार को अंडर ग्राउंड उपमार्ग निर्माण के चलते ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। पंद्रह जोड़ी ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा गया जबकि बेगमपुरा एक्सप्रेस प्रतापगढ़ होकर गई।
विज्ञापन

बबुरा स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग नंबर 25 पर अंडर ग्राउंड उपमार्ग के निर्माण के चलते सोमवार की सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। अंडर ग्राउंड उपमार्ग बनने से मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लग जाएगा। मानव रहित गेट नंबर पचीस पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार केशरी ने बताया कि मानव रहित गेट को अंडरग्राउंड सबवे से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड को संस्तुति सहित पत्र लिखकर कार्यवाही की अपेक्षा की गई थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने जफराबाद से सुल्तानपुर के बीच पड़ने वाले सभी मानव रहित रेलवे क्रासिंग को अंडर ग्राउंड सब वे से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गेट संख्या 25 पर अंडर ग्राउंड सब वे का निर्माण कराया जा रहा है। वरिष्ठ सेक्सन इंजीनियर ने बताया कि अंडर ग्राउंड सब वे के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें