फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी लुटेरों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसियां प्राथमिक विद्यालय के पास सर्राफ व्यवसायी प्रेमशंकर सेठ से नकदी व जेवरात समेत 18 लाख की लूट की घटना के तीसरे दिन शनिवार को भी पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी। मामले की छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच घटना के बाद से लगातार क्षेत्र में सक्रिय है।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा कारोबारी पर फायरिंग कर बाइक सवार बदमाशों ने नकदी समेत 18 लाख के आभूषण लूट लिए थे। हालांकि फायरिंग में सराफ कारोबारी बाल बाल बच गया था। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि आधा किलो सोना और चार किलो चादी एक लाख नगद लुटेरों ने उनसे लूट लिया है। लेकिन पुलिस घटना को शक के नजरिए से भी देख रही है। सूत्रों की मानें तो आभूषण की रसीद व्यवसायी अभी तक पुलिस को नही दे पाया है। इस लिहाज से भी पुलिस को लूट की घटना पच नही पा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान भी शनिवार दोपहर तीन बजे पहुंचकर बरसठी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह से काफी देर तक बात की की। घटना के बाद आभूषण व्यवसायी ने एक बदमाश को अच्छी तरह पहचान लेने का दावा कर रहा था। पुलिस द्वारा मोबाइल से बदमाशों की फोटो दिखाने पर व्यवसायी ने तुरंत पहचाने की बात कह रहा था। ऐसे में पुलिस के सामने बदमाशों तक पहुचने की एक चुनौती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें