फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्षों के सामने विकास की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका और नगर पंचायतों के नव निर्वाचित अध्यक्षों के समक्ष शहर के विकास की तमाम चुनौतियां है। शहर में बिजली, पानी, सड़क और सफाई गंभीर समस्या है। शहर की जनता को इन मूल भूत समस्याओं से निजात दिलाने में नए अध्यक्ष कितना कामयाब होंगे यत सो समय बताएगा। हालांकि जनता को नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों से विकास की ढेर सारी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

जौनपुर शहर में सड़क किनारे हो रहा कूड़ा का निस्तारण और कूड़ों से निकलने वाला धूआं लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वाजिदुर तिराहे से लेकर सिपाह और सेंट पैट्रिक स्कूल तक कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़ों का ढेर लगा है और उसमें से दिन रात धूआं निकलता रहता है। इस समस्या के बात नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन कहती हैं कि शपथ ग्रहण के बाद सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराना उनकी प्राथमिकता में होगा। एक सवाल के जवाब में माया टंडन ने कहा कि इसके पहले उनके उनके पति दिनेश टंडन अध्यक्ष के पदपर रहकर शहर के विकास के लिए तमाम काम किए हैं। रही सही कसर को वह पूरी करेंगी। शहर में की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना, लोगों के घरों में समय से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए काम किया जाएगा। कोई सड़कों पर कूड़ा न फेंके इसके लिए सभी मोहल्लों में उचित स्थानों पर डस्टविन रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें