फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल के बाहर रहा मेले जैसा माहौल

विज्ञापन
मतगणना स्थल पर जुटी भीड़
विज्ञापन
जौनपुर। मतगणना स्थल के अंदर जहां पुलिस और मतगणना एजेंटों की भीड़ जमा रही वहीं बाहर मेले जैसा माहौल रहा। मतगणना स्थल के बाहर जमा भीड़ पल पर का रुझान जानने को बेताब दिखी।
विज्ञापन

प्रत्येक चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद माइक से एलान जरूर किया जा रहा था लेकिन माइक का साउंड इतना कमजोर था कि उसकी आवात अंदर ही ठीक से सुनाई नहीं दे रही थी। एजेंटों के फोन पुलिस ने गेट पर ही जमा करवा लिए थे जिससे समर्थक अंदर का हाल जानने के लिए बेताब रहे। जब भी कोई मतगणना स्थल से बाहर निकलता तो बाहर जमा भीड़ अपने चहेते उम्मीदवार की स्थिति जानने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़ती। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कई पुलिस के जवान व अधिकारी भी पल पल की रिपोर्ट जानने के लिए उत्सुक दिखे। शीतला चौकिया मंडी परिसर में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। भीड़ को शाहगंज चौराहे के पास ही रोक दिया था। सड़क पर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही अंदर से किसी प्रत्याशी के बढ़त बनाने की खबर बाहर आती तो संबंधित के समर्थक नारेबाजी शुरू कर देते। बाहर नारेबाजी कर रहे उत्साहित समर्थकों को कई बार पुलिस को खदेडना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें