फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक 12 को जीपीओ पार्क में करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने और मानदेय पर पढ़ा रहे शिक्षकों का विनियमितीकरण करने की मांग लेकर राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के परिसर में शिक्षकों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा बचाओ दिवस के तहत आयोजित धरने में डा. आरपी ओझा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के नाम पर सरकार शिक्षकों को धोखा दे रही है। यदि सरकार सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों समेत अन्य मांगों को नहीं मानती है तो शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति तय करेगा। शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए। मानदेय पर पढ़ा रहे शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो 12 दिसंबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में प्रदेश भर के शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक संघ अपने हितों की लड़ाई जारी रखेगा। इस मौके पर मौके पर डा. मायानंद उपाध्याय, डा. आशाराम यादव. डा. विजय बहादुर यादव, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. मनोज वत्स, डा. निशिथ सिंह, डा. नीता सिंह, डा. अनीता सिंह, डा. अखिलेश गौतम आदि मौजूद थे। संचालन डा. अभय प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें