जौनपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांन्तिपुर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए सगाए गए प्रेक्षक आयुक्त खाद्य एवं रसद शासन लखनऊ आलोक कुमार तृतीय ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के मतदान केन्द्र राज कालेज, नगरपालिका इण्टर कालेज, सरस्वती इण्टर कालेज, व्यवसायिक केन्द्र उमरपुर को निरीक्षण किया। संबन्धित चुनाव अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देेश भी दिया। पालीटेक्निक चैराहा कृषि भवन के पास निर्दल प्रत्याशी के होर्डिगं को भी हटवाया। प्रेक्षक ने चुनाव नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक केके चैधरी, प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आलोक सिंह, कन्ट्रोल रूम प्रभारी पीके राय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उधर,जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक केके चैधरी ने नगर पंचायत केराकत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरान्त नगरपालिका परिषद जौनपुर के मतदान केन्द्र मियापुर, वाजिदपुर, कृषि भवन परिसर, व्यवसायिक केन्द्र उमरपुर ,राज कालेज, जीजी आइसी, नगरपालिका इण्टर कालेज, सरस्वती इण्टर कालेज, शिया कालेज, टीडी महिला कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज का निरीक्षण किया।