जौनपुर विश्वविद्यालय में तिरंदाजी प्रतियोगिता
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम मेें अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लुटावन पीजी कालेज गाजीपुर विजेता रहा। प्रतियोगिता में 18 कालेजों को भाग लेना था लेकिन सात महाविद्यालयों के तीरंदाजों ने ही हिस्सा लिया।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के छात्रों को दबदबा रहा। तीनों स्थान पर गाजीपुर के छात्रों ने जीत दर्ज कराई। लुटावन पीजी गाजीपुर पहले, हिंदू पीजी कालेज गाजीपुर दूसरे और पीजी कालेज गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डा. देवेंद्र नाथ सिंह, प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार सिंह, डा. अजय द्विवेदी, डा. राजकुमार सोनी, डा. विनय वर्मा, आयोजन समिति के सदस्य देवेंद्र, कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, अनिल अस्थाना आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका अविनाश कुमार, गोविंदा खरवार, शिवाकांत, विकास तिवारी ने निभाई।