फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन की खातिरदारी पर भड़के प्रत्याशी, हंगामा

विज्ञापन
मतापुर में एक प्रत्याशी का आतिथ्य स्वीकारने वाले पीठासीन अधिकारी को हटाने के लिए प्रदर्शन करते अन्य प्रत्याशी
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के मतापुर बूथपर पहुंची पोलिंग पार्टी की एक प्रत्याशी की ओर से की जा रही खातिरदारी की शिकायत पर अन्य प्रत्याशियों ने हंगामा किया। सपा की नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी समेत सभासद के कई प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम सदर प्रियंका प्रिय दर्शिनी मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों से पूछताछ की फिर पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया। पीठासीन अधिकारी को बदले जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

मतापुर मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी दोपहर में करीब तीन बजे पहुंच गई थी। पोलिंग पार्टी पहुुंचने के बाद इस वार्ड से सभासद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और समर्थक मौके पर व्यवस्था देखने पहुंचे। आरोप है कि वहां सभासद के एक निर्देल प्रत्याशी की ओर से पीठासीन अधिकारी समेत पोलिंग पार्टी के सभी कर्मचारियों की खातिरदारी के विशेष इंतेजाम किए गए थे। यहां बिसली के कई बाटल, डिस्पोजल गिलास के कई बंडल, मिठाई, ब्रेड पकौड़े, समेत अन्य कई खाने पीने की वस्तुओं का इंतेजाम किया गया था। इससे अन्य दलों के प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। वह एक निर्दल प्रत्याशी की मदद कर सकते हैं। इसे लेकर सभासद के सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव, अनुज मौर्य, बसपा के अमित पांडेय, भाजपा के विनय वर्मा व उनके समर्थक पहुंच गए। सूचना पर सपा की नगरपालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पूनम मौर्य भा पहुंच गई। बूथ पर होहल्ला मच गया। बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्र्टेट पहुंच गए। शिकायत पर पहुंची एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने पीठासीन अधिकारी को बदल कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें