अनुमति के बाद भी निर्दल प्रत्याशी की गाड़ी सीज करने की कंट्रोल रूम में शिकायत करते प्रत्याशी के पति
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद की प्रत्याशी मालती मौर्या पत्नी जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्य ने अनुमति पत्र होने के बाद भी गाड़ी सीज करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। उन्होंने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेकर उन्होंने रोड शो निकाला लेकिन जब जुलूस कलेक्टरी कचहरी के समीप पहुंचा तो अचानक पुलिस और प्रशासन के लोगों ने जुलूस को रोक लिया। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जुलूस में जिस हंटर गाड़ी पर प्रत्याशी मालती मौर्या अपने महिला समर्थकों के साथ खड़ी थीं, उसे सीज कर लाइन बाजार थाने में खड़ा कर दिया गया। गप्पू मौर्य का कहना है कि एक तरफ प्रशासन ने अनुमति दी और दूसरी तरफ गाड़ी सीज कर दी गई। इसकी शिकायत वह चुनाव आयोग में करेंगे।