जौनपुर। मूल निवासी संघ द्वारा रविवार को लाइन बाजार स्थित संघ कार्यालय पर मूल निवासी अधिकार दिवस के रूप में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें संविधान को अमल में लाकर गरीबों, मजलूमों व शोषितों की दशा सुधारने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान में शोषितों लोगों और उनके दुर्दशा सहित उनकी दशा सुधारने को ध्यान में रखकर बनाया था। संव धिान को अमल में लाने पर ही उनके उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। लेकिन उद्देश्य पूरा करने की जिम्मेदारी जिन लोगों को दी गई है। वे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ संविधान संशोधन में लगे हुए हैं। बैठक में नान्हकचंद, पारसनाथ, साहबलाल, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।