फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बल को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता व जजेज का उद्देश्य: न्यायमूर्ति टंडन

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्र का अनावरण करते चीफ जस्टिस
विज्ञापन
जौनपुर। निर्बल गरीबों को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता व जज का उद्देश्य है। वार्ता से समस्याएं हल हो सकती हैं। वादों का समझौते से निस्तारण सर्वोत्तम न्याय है। ये बातेें इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने शनिवार को न्याय दिलाने में अधिवक्ता व जज की भूमिका विषयक गोष्ठी और दीवानी न्यायालय के 28 दिवंगत अधिवक्ताओं की श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जस्टिस एपी शाही ने कहा कि चित्र नहीं चरित्र का अनावरण होना चाहिए। कानून सर्वोपरि हो न कि निजी आस्था। स्वतंत्रता हो लेकिन स्वच्छंदता नहीं। संविधान की गरिमा में कार्य हो। वादकारी हित से बड़ा न्याय की सुरक्षा है। लखनऊ के आर्मी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन डीपी सिंह ने कहा कि कानून में संशोधन आवश्यक है। विलंब न्याय को पराजित करता है।
दीवानी न्यायालय सभागार में शनिवार को दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सेवा भारती स्कूल की 5 बच्चियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। दिवंगत शिवफेर सिंह, लालता प्रसाद सिंह, त्रिलोक भास्कर, संत सेवक लाल, दीपक डे, बीडी श्रीवास्तव, पं. मुरलीधर, पं. सुरेश चंद्र, बृजवासी लाल, सभाजीत सिंह, सूर्यबली यादव, राजपति यादव समेत 28 अधिवक्ताओं के चित्र का अनावरण कर न्यायमूर्ति ने श्रद्धांजलि दी और उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। न्यायमूर्तिगण का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। मंत्री अनिल सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, रविंद्र विक्रम सिंह, सुभाष चंद शुक्ला, बृजेश निषाद आदि अधिवक्ताओं ने अतिथियों को शीतला चौकिया धाम की प्रतिमा व अन्य स्मृति चिह्न प्रदान किए। सिंह मेडिकल परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अधिवक्ता बीडी सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, तेज बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र टाइगर ने वर्तमान में न्याय में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। कहा कि रथ के एक पहिए को ज्यादा ताकत मिल चुकी है जिससे दूसरे पर दबाव का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें