फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ छबि के प्रत्याशियों का करें चुनाव

विज्ञापन
शिवांगी महिला महाविद्यालय में मतदान की शपथ लेती छात्राएं।
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पंचहटिया स्थित शिवांगी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेरा वोट मेरा प्रदेश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक अविनाश दूबे व आशुतोष यादव ने कहा कि नगर पालिका के प्रत्याशी इस समय चुनाव मैदान मेें पूरी तरह से उतर चुके हैं। धनबल, बहुबल और पैसा देकर लालच देकर आपका कीमती वोट खरीदने के प्रयास में हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि गैर की लोभ के स्वच्छ छवि के प्रत्याशी का चुनाव करें।
विज्ञापन

शिक्षक विजय त्रिपाठी व अवनीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि नगर के विकास के लिए लोकहित में योजनाए बनाते हैं। शहरी निकाय के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस भूमिका को सार्थक करने के लिए, स्वच्छ छवि के योग्य प्रत्याशी स्थानीय निकाय में चुनकर लाएं। महाविद्यालय की छात्रा इरफान फातिमा, अनुपमा यादव ने लोगों को शपथ दिलाएं कि बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के, बिना आर्थिक प्रलोभन के वोट देंगे। जिस प्रत्याशी की स्वच्छ एवं इमानदार होगी हम उसे ही वोट देंगे। भयमुक्त होकर मतदान करेंगे। यदि हमे कोई प्रलोभन देगा तो उसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकरी से करेंगे। संवाद कार्यक्रम में संदीप यादव, रूपाली यादव, पल्लवी, कुमकुम, नेहा, आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन एडीआर के जिला प्रतिनिधि रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें