फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए पांच दिन से गायब हैं पीएसीएफ जिला प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पीसीएफ के जिला प्रबंधक बिना बताए पांच दिन से गायब हैं। उनके नहीं रहने से पीएसीएफ के क्रय केंद्रों को पैसा नहीं मिल पाया है। जिससे इन केंद्रों द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने एआर कोआपरेटिव को उक्त प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही के लिए पत्रावली तैयार करने का निर्देश दिया है।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक सौरभ यादव 17 नवंबर को जिले में पदभार ग्रहण किया। तीन दिन रहने के बाद अचानक 20 नवंबर को बिना बताए जिले से गायब हो गए। उनके द्वारा इसकी सूचना न तो डीएम व एडीएम को दी गई और न ही एआर कोआपरेटिव व डिप्टी आरएमओ को दी गई। उधर जिले में धान खरीद करने के लिए पीसीएफ के 64 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। जिनको शुरुआत में दो-दो लाख रुपया धान खरीदने के लिए दिया गया था। इन पैसों का उक्त क्रय केंद्रों द्वारा धान खरीद लिया गया है। इसके बाद पैसे के अभाव में इन केंद्रों द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा को हुई। इसके बाद उन्होंने डिप्टी आरएमओ महेश कुमार श्रीवास्तव व एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता से पूछा तो उन्होंने भी उक्त प्रबंधक द्वारा कोई सूचना नहीं देने की बात बताई। जिस पर डीएम ने एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता को प्रबंधक के विरुद्घ कार्यवाही करने के लिए पत्रावली तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पीसीएफ के प्रबंधक बिना बताए 20 नवंबर से गायब है। जिससे पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर पैसा नहीं है कि वे धान खरीद कर सके। केंद्र पैसे के अभाव में धान की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी जानकारी डीएम को हुई तो वे उनके विरुद्घ कार्यवाही करने के लिए पत्रावली तैयार करने का निर्देश दिया है।
गणेश गुप्ता
एआर कोआपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें