फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तैयारी का आरओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
तहसील में चुनाव तैयारियों का जायजा लेती एसडीएम
विज्ञापन
केराकत। नगर पंचायत चुनाव के लिए आएओ अयोध्या प्रसाद ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के लिए दो केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें एक केंद्र पब्लिक इंटर कालेज है। जहां पर 8 बूथ बनाए गए हैं। दूसरा चुनाव केन्द्र तहसील में बनाई गया है जहां पर 7 बूथ बनाए गए हैं। एक एक केन्द्र के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जो दोनों केंद्रों पर अपनी नजर रखेंगे। दोनों चुनाव सेंटरों पर बिजली,पानी, शौचालय की ब्यवस्था दुरुस्त है। 11 वार्ड के लिए कुल 52 सभासद मैदान में हैं। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए 7 लोग चुनाव मैदान में है। चुनावी मैदान में उतरे हुए है।52 सदस्य पद के लिए व 7 अध्यक्ष पद के लिए 11239 मतदाता मतदान करेंगे। तहसीलदार ज्ञानेन्द्र नाथ ने बताया कि पब्लिक इंटर कालेज पर बनाए गए 8 बूथ अति संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें