फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मत पत्रों के बनाए जा रहे बंडल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय में मतपत्रों के बंडल बनाने के कार्य की जांच की। इस दौरान उन्होंने बूथवार बंडल बनाकर संबंधित बाक्स में रखने और कार्य में लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद जौनपुर के चेयरमैन और सभासद के लिए कुल तीन लाख 86 हजार 400 मतपत्र छपकर आए हैं। मतपत्रों को बूथवार बंडल बनाने का कार्य गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय में किया गया। मतपत्रों का बंडल संबंधित बाक्स में रखा जा रहा था। इस दौरान एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने वहां पहुंचकर मतपत्रों का बंडल बनाने के कार्य को देखा। कर्मचारियों को सर्तकता के साथ मत पत्रों का बंडल बनाने और उसे सावधानी पूर्वक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें