फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत

विज्ञापन
पालीटेक्निक चौराहे पर सभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन
जौनपुर। समग्र विकास ही भाजपा का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब पार्टी निकायों में मजबूत रहेगी।इस चुनाव में सफलता के लिए सभी को एकजुट होना होगा। कार्यकर्ता तन, मन से चुनाव प्रचार जुट जाएं। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव केे समर्थन में गुरुवार को पालीटेक्निक चौराहे पर रोड शो की शुरुआत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली बार किरन श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रही थीं। उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन उन्होंने बगावत नहीं की और लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में बढ़-चढ़कर पार्टी के लिए काम किया। इसी वजह से उन्हें इस बार एक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। उन्हें चुनाव जिताना पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी को एकजुट होकर चुनाव में लगने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता तन, मन प्रचार जुट जाएं। उधर, बातचीत में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव प्रचार में भाजपा के शीर्ष नेताओं के उतरने पर कहा कि भाजपा सभी चुनाव को गंभीरता से लेती है। जनता की ओर से नकारे जाने के कारण विरोधी पार्टियां बौखला गई है। दावा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।
रोड शो पालीटेक्निक चौराहे से शुरू होकर ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, सुतहट्टी बाजार, भंडारी रेलवे स्टेशन होते हुए शेखपुर चौहारा स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। रोड शो में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, डा. हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीप पर सवार थे। कार्यकर्ता बाइक से आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय दो घंटे विलंब से आए। खुली जीप पर उन्होंने दो सौ मीटर तक रोड-शो किया। इस दौरान सबका अभिवादन किया। इसके बाद वे माफी मांगकर चले गए। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र लखनऊ से ही डा. पांडेय के साथ हेलीकाप्टर से सिद्घार्थनगर और वहां से जौनपुर आए थे। डा. पांडेय ने उन्हें शाहगंज अपने साथ न ले जाकर प्रतिनिधि के रूप में रोड-शो करने का निर्देश दिया।
पालीटेक्निक चौराहे पर सभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा राज में अपनी जमीन बचाने के लिए काबीना मंत्री पारस नाथ यादव से पंगा लेने के बाद चर्चा में आईं ऊषा मौर्या, कैबिनेट मंत्री रहे पारसनाथ यादव के करीबी सपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके पूर्व सभासद दीपक सिंह मांटो, बसपा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रहे मयंक शुक्ला, युवा बसपा नेता अमित मिश्र आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमला सिंह, अनीता सिद्धार्थ, अंजना श्रीवास्तव, अनुपमा राय, मेनका सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, मोंटी तिवारी, रजनीश सिंह, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें