फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान की ओर से राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत देवकली गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें गांव के लोगों की जांच कर सभी को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। हीमोग्लोबिन, रक्त जांच, बुखार, शुगर, बीपी, लंबाई, वजन आदि की जांच हुई। जांच के बाद रोगों का निदान भी किया गया। डा. अब्दुर्रहमान ने बस्ती के लोगों को स्वस्थ रहने की सलाह दी। ज्यादातर महिलाओं के रक्त जांच में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। महिलाओं को आयरन की गोली एवं दवाओं का वितरण किया गया। फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थियों ने डा. अब्दुर्रहमान के दिशा निर्देशन में प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित बहुत कुछ सीखा। फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो. एके. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणों के लिए लगाए गए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना की। कहा कि हम सभी को आस पड़ोस से ही सबसे पहले सेवा प्रारंभ करनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ अजय द्विवेदी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. विवेक पाण्डेय, ऋषि श्रीवास्तव डॉ. आलोक दास, डॉ. झांसी मिश्रा, आशीष गुप्ता, डॉ. धर्मेंन्द्र सिंह, विजय बहादुर मौर्या, ज्ञानेश पराशारी, चंद्रेश शर्मा, शांति प्रकाश मिश्र, , हेमंत कुमार दुबे, बृजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें