फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बूथो से होगी चुनाव की वेबकास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अति संवेदनशील बूथों पर मतदान की वेबकास्टिंग होगी। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के 25 बूथों में 10 और मछली शहर नगर पंचायत के 30 बूथों में सात अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मुंगराबादशाहपुर के बूथ 17 और मछलीशहर के बूथ संख्या छह का वेबकास्टिंग के लिए चयन किया गया है। इन बूथों पर हो रहे मतदान पर निर्वाचन आयोग वेबकास्टिंग के जरिये नजर रखेगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर में मतदान केंद्र बेसिक प्राथमिक पाठशाला मुंगराबादशहपुर मोहल्ला कोट (सिपाह) के तीनों बूथ, मतदान केंद्र आइडियल स्कूल नईगंज के तीन बूथ और साहबगंज नगरपालिका परिषद कार्यालय में बने चार बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने दो बूथ, मो. पकड़ी की साधन सहकारी समिति में बने दो बूथ सामान्य घोषित है। बाकी के सभी 11 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। जहां पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। आइडियल स्कूल में बने बूथ संख्या 17 से मतदान की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसी प्रकार मछलीशहर नगर पंचायत चुनाव के लिए बने मतदान केंद्रों में नगर पंचायत कार्यालय के बूथ संख्या 9, 10, 11 को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा प्राथमिक कन्या पाठशाला पुरानीबाजार के चार बूथ 5, 6, 7, 8 अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। तहसील परिसर में स्थित बूथ संख्या 4, 4 अ, 26, 27 को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। बाकी 19 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां बूथ संख्या 6 पर मतदान की वेबकास्टिंग करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें