फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के मेमो की जांच में जुटी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई और सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग टूटने से मालगाड़ी के पांच डब्बे अलग होने के मामले में चालक की ओर से आरपीएफ को भेजे गए मेमो में मालगाड़ी से छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। चालक ने किसी असामाजिक तत्व की ओर से गाड़ी डिरेल का प्रयास करने की आशंका जताते हुए इसकी जांच की मांग की है। मेमो मिलने के बाद आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर शनिवार को ऊंचाहार से मुगलसराय जा रही खाली मालगाड़ी जंघई स्टेशन से आगे ढाई किमी बढ़ी थी वरुणा नदी के पुल के पास पीछे से गार्ड के डिब्बे सहित पांच डिब्बे कपलिंग का लाक खुलने के कारण रास्ते में ही छूट गए। मालगाड़ी सरायकंसराय स्टेशन पहुंची तो स्टेशन मास्टर ने चालक गाड़ी बढ़ाने के लिए कहा। मालगाड़ी आगे बढ़ी तो चालक ओमजी तिवारी ने देखा तो पीछे से पांच बोगियां नहीं है। चालक ने अधिकारियों को जानकारी देकर मालगाड़ी को फिर पीछे लाकर बोगियों को जोड़ा और सरायकंसराय स्टेशन पहुंचा। तब तक सरायकंसराय में अर्चना एक्सप्रेस, सुरियावां में सारनाथ एक्सप्रेस व जंघई में सारनाथ एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रैक क्लीयर नहीं होने के कारण वाराणसी प्रतापगढ़ रूट की ट्रेनें ढाई घंटे फंसी रहीं। मालगाडी में गार्ड न होना भी घोर लापरवाही उजागर कर रहा है। चालक ओमजी तिवारी ने आरपीएफ को भेजे गए मेमो में आशंका जताई है कि किसी ने कपलिंग के एंगल काक को लाक कर दिया था जिससे मालगाड़ी के पांच डिब्बे बीच रास्ते में छूट गए थे। यह आपराधिक हस्तक्षेप मालूम पड़ रहा है। ट्रेन को डिरेल का प्रयास किया गया जाना प्रतीत होता है। आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है की मेमो मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें