फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरिया मंच से सभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी 19-53-46

विज्ञापन
टीडी कालेज में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सभा के लिए बनाया गया भव्य मंच
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को टीडी कालेज के मैदान पर बने भव्य केसरिया मंच से सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले दिनों सभा में कुछ लोगों की ओर से खलल डालने की भनक मिलने के बाद प्रशासन चौकस हो गया है। पुलिस संदेह के दायरे में आए सपा समेत कुछ अन्य विरोधी राजनीतिक दलों के लोगों के यहां दबिश डाल रही है। सुरक्षा के लिहाज से हेलीपैड से सभास्थल तक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पांच अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ सहित पचास इंस्पेक्टर सुरक्षा में लगाए गए। सादे वेश में 100 से अधिक महिला और पुरुष सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर 11 बजे गोरखपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से कार से तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान में आएंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन, प्रस्थान के सुरक्षा को देखते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड एवं सेफ हाउस पर एसडीएम केराकत अयोध्या प्रसाद को तैनात किया गया है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी को दिया गया है। मंच स्थल पर मुख्यमंत्री के जनसभा के समय सुरक्षा एवं विधि एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंच के पीछे एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, सभास्थल के मध्य भाग में उत्तर तथा दक्षिण दोनों तरफ जगदंबा सिंह उपजिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं एवं जनसभा स्थल एवं प्रवेश द्वार पर विमल कुमार दूबे उपजिला मजिस्ट्रेट मछलीशहर को तैनात किया गया है। एडीएम भू एवं राजस्व राम आसरे सिंह को टीडी में जनसभा स्थल के प्रभारी होंगे। इंद्रभूषण वर्मा नगर मजिस्ट्रेट को पुलिस लाइन हेलीपैड से तिलकधारी महाविद्यलय जन सभा स्थल के बाहरी भाग वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहे तक प्रभारी होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त तैनात मजिस्ट्रेट व अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर निर्धारित समय से तीन घंटा पूर्व उपस्थित होकर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे।
उधर, एसपी केके चौधरी ने बताया कि पांच अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ, पचास इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, और 700 हेड कांस्टेबल एवं सिपाहियों की तैनाती हुई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी तैनात किया गया है। सादे में सिपाहियों की तैनाती सभा के आसपास की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी उपद्रव करने की कोशिश करेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

सभा स्थल टीडी कालेज में आने जाने के लिए छह गेट बनाएं गए हैं। सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उपद्रवी तत्व न घुस पाएं, इसके लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं को भी सभी गेटों पर सहयोग लिया जाएगा। 100 महिला एवं पुरुष सिपाहियों को पल पल की स्थितियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
उधर, समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को हम ज्ञापन देंगे। प्रशासन ने रोका तो हम विरोध करेंगे। पचहटिया स्थित लोहिया वाहिनी के कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें कहा गया कि खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान फायरिंग करने वालों को प्रशासन बचा रहा है। शाहगंज विधायक सहित निर्दोष लोगों पर फर्जी केस लादा जा रहा है। इसके खिलाफ सपा युवजन, छात्रसभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। प्रशासन ने रोका तो हंगामा एवं विरोध प्रदर्शन होगा। बैठक में अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्र, अमित यादव, विनोद यादव, राजीव तिवारी, दलसिंगार यादव, अखिलेश बिंद, मोहम्मद समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें