जौनपुर। जेसीआई इंडिया का जोन तृतीय मंडल अधिवेशन मंडलाध्यक्ष राखी जैन की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश के जेसी प्रतिनिधियों का जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सेठ समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ अध्याय का पुरस्कार जेसीआई जौनपुर को दिया गया।
अमरावती ग्रुप तथा गहना कोठी की ओर से प्रायोजित मंडल अधिवेशन में मंडलाध्यक्ष राखी जैन के स्वागत में शोभायात्रा निकाली गई। पुरस्कार वितरण समारोह में पूरे मंडल के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन्हें वर्ष भर में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए मंडलाध्यक्ष की ओर से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्याय का पुरस्कार जेसीआई जौनपुर व सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार आलोक सेठ व श्रेष्ठ अध्याय अधिकारी का पुरस्कार संजय गुप्ता को मिला। जेसीरेट चेयरपर्सन अनिता सेठ श्रेष्ठ जेसीरेट की उपविजेता रहीं। इसके अलावा जेसीआई रांची उड़ान, चिरकुण्डा, कोलकाता, पीलीभीत मिड टाउन, गोरखपुर मिडटाउन, फैजाबाद, काशी शिवा, शाहगंज संस्कार, शाहगंज शक्ति, जौनपुर चेतना, क्लासिक को भी सम्मानित किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अधिवेशन आयोजन समिति में अधिवेशन निदेशक व पूर्व अध्यक्ष केके जायसवाल, मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रवि मिंगलानी, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, विवेक सेठ मोनू, रत्नेश गुप्ता, संजय बैंकर, चंद्रशेखर, अजय सेठ विक्की, सत्य प्रकाश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, अनिल गुप्ता, संदीप पाण्डेय, गौरव सेठ, अजय नाथ जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, संजीव जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अतुल गुप्ता आदि रहे। आभार सचिव संजय गुप्ता ने व्यक्त किया।