सिपाह में वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी
जौनपुर। नगर के पंचहटिया तिराहे पर पुलिस ने चार पहिया वाहनों की जांच की। जिससे चुनाव में अवैध रुप से नोट और प्रचार सामग्री न जा सके। चुनाव पूरे सवाब पर है। चुनाव में अवैध पैसा व प्रचार सामग्री न जा सके। इसके लिए पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। अवैध पैसा व प्रचार सामग्री पकडने के लिए पुलिस द्वारा जांच तेज कर दिया गया है। रविवार को पचहटियां तिराहे पर पुलिस ने कई वाहनों को चेक किया। हालांकि पुलिस को अवैध नोट प्रचार सामग्री नहीं मिली। लेकिन वाहन चेक होने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा है।