फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव वेब कास्टिंग से मतदान होते देखेगा चुनाव आयोग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील करतीं एसडीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बारह अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारी वेब कास्टिंग के जरिये इन अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान होते देख सकेंगे।
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों इसके लिए उक्त मतदान केद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिले की तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पद का चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिए 138 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 71 मतदान केंद्र सामान्य, 33 मतदान केंद्र संवेदनशील, 22 मतदान केंद्र अति सवंदेनशील और 12 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान मतदान के दिन सभी चिह्नित अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रो पर लाइव वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे मतदान के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो तो उसे सीधे आयोग देख सके। इससे कोई भी निर्णय लेने में आयोग को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र चुनाव आयोग मतदान होते देख सके, इसके लिए जिले के 12 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग कराई जाएगी। ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उस पर आयोग निर्णय ले सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें