जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को जिलाधिकारी से मिलकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें आगामी 12 रबि उल अव्वल पर मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। अध्यक्ष इरशाद अनवर खां ने कहा कि 12 रबि उल अव्वल पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीएम से मिला गया। जिसमें प्रकाश हेतु जनरेटर की उचित व्यवस्था करने,11 व 12 रबि उल अव्वल को विद्युत कटौती से मुक्त रखने,यातायात की उचित व्यवस्था करने, चिकित्सकों की टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था करने व अधिशासी अधिकारी की ओर से मिलाद शरीफ होने वाले स्थान की सफाई व चूना, पूर्व की भांति शाही पुल की रंगाई व पुताई के साथ इमारतों को सजाने व टूटी सड़कों को ठीक करायी जानी चाहिए। पत्रक देने वालों में हफीज शाह, अफजाल अहमद, डा. शकील, मसूद मेंहदी, जावेद महमूद, शेर अफगान खान, हनीफ अंसारी, परवेज अंसारी, इरफान अहमद, नजरूल बारी, असलम शेर खान, माजिद खान आदि रहे।