जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में टीडी कालेज में 21 नवम्बर को होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक किया है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि 12 बजे योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है।