जौनपुर। जिले में 29 नवंबर को 266 वीडियो कैमरे की निगहबानी में मतदान होगा। मतदान केंद्रों पर तैनात वीडियोग्राफर मतदान के दिन प्रत्येक गतिविधियों की रिकार्डिंग करेंगे। यह व्यवस्था एहतियात के तौर पर की गई है ताकि कोई माहौल खराब करने का प्रयास न करे और मतदान ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी भी तत्परता और निष्पक्षता के साथ काम कर सकें।
जिले के तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायत के चयरमैन तथा सभासद पदों के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए कुल 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैें। जिसमें 22 अति संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर वीडियो कैमरे के निगहबानी में मतदान होना है। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता आदि टीमों के साथ भी वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। इस दौरान कुल 266 वीडियो कैमरा लगाए जाने हैं। कैमरे उपलब्ध कराने का कार्य प्रभारी वीडियोग्राफर प्रभारी बनाए जयप्रकाश ने शरू कर दिया है। वीडियो कैमरा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से भी मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी वीडियो कैमरे का इंतजाम किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफर जय प्रकाश ने बताया कि
मतदान के दिन कुल 266 वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। वीडियो कैमरा डीपीआरओ कार्यालय से मंगाया जा रहा है। वीडियोग्राफर के रूप में सफाई कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।