फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर का नमूना तैयार करने का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रतीक आवंटन के बाद मंगलवार को बैलेट पेपर का नमूना तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। नमूना स्वीकृत होने के बाद छपने के लिए भेज दिया जाएगा। 15 नवंबर को नमूना छपने के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के तीन नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों को प्रतीक का आवंटन कर दिया गया। प्रतीक आवंटन का कार्य समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों व चुनाव चिन्ह के आधार पर बैलेट पेपर का नमूना तैयार करने का कार्य शुरु कर दिया गया। जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत वार अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर का नमूना तैयार करने का कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया गया है। तैयार बैलेट नमूने को 15 नवंबर को छपने के लिए भेज दिया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी मत पत्र अधिकारी कमलेश सोनी ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक बैलेट पेपर का नमूना तैयार कर लिया गया है। जिसे छपने के लिए 15 नवंबर को भेज दिया जाएगा।
नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए मत पत्रों का रंग अलग-अलग होगा। चुनाव आयोग द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के मत पत्रों का रंग निर्धारित कर दिया गया है। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हरा मतपत्र, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सफेद और नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मत पत्र होगा। जिससे मतदाताओं को वोट देने में और मतगणना के दौरान मतगणना कार्मिकों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें