जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में सोमवार को छात्र- छात्राओं के ड्रेस की जांच की गई। इसमें 50 छात्र बिना ड्रेस के पाए गए। उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पीयू के फार्मेसी विभाग ड्रेस कोड को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। फार्मेसी विभाग के अधीक्षक ज्ञानेश पारासरी शिक्षकों के साथ सुबह 10 बजे से आने वाले छात्रों के ड्रेस कोड चेक करने के लिए गेट पर खड़े हो गए और बिना ड्रेस के आने वाले छात्रों को चिह्नित करने लगे। इस दौरान 50 छात्र बिना ड्रेस के पाए गए। छात्रों को कड़ी फटकार लगाते हुए ड्रेस कोड में आने का निर्देश दिया और मौके पर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मंगलवार से जो बिना ड्रेस में पकड़ा जाएगा। उसके साथ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे कक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। इसके लिए नोटिस के जारी होते ही छात्रों में खलबली मच गई। अधीक्षक ज्ञानेश पारासरी का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह ड्रेस कोड लागू किया गया है। जो छात्र का पालन नहीं करेगा, उसे क्लास में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।