फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 सदस्य पदों के लिए 1113 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के 168 सभासद पदों के लिए 1113 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभासद के लिए कुल 1126 भरे गए पर्चों में से शनिवार को जांच के दौरान 13 पर्चे अवैध पाए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के 39 सभासद पदों के लिए भरे गए सभी पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान 395 प्रत्याशी मैदान में हैं। जफराबाद नगर पंचायत के सभासद के 10 पद के लिए भरे गए सभी 42 पर्चे वैध पाए गए। मडिय़ाहूं नगर पंचायत के सभासद के 15 पदों के लिए कुल 97 पर्चे भरे गए थे जिसमें छह पर्चे किसी न किसी कमी के कारण निरस्त कर दिए गए । 91 पर्चे वैध पाए गए। मछलीशहर नगर पंचायत के सभासद के 15 पदों के लिए कुल 85 पर्चे भरे गए थे। सभी पर्चे वैध पाए गए। बदलापुर नगर पंचायत के सभासद के 15 पदों के लिए 155 पर्चा दाखिल किए गए थे जिसमें 153 पर्चे वैध पाए गए । इस दौरान तीन पर्चे निरस्त हो गए। जिसमें वार्ड नौ से दो पर्चा भरने वाले आफताब व वार्ड चार से एक पर्चा नामांकन पत्र दाखिल करने वाले भजनलाल का नामांकन निरस्त किया गया। शाहगंज नगर पालिका के सभासद के 25 पदों के लिए भरे गए सभी 158 पर्चे वैध पाए गए। खेतासराय नगर पंचायत के सभासद के 13 पदो के लिए भरे गए सभी 83 पर्चा वैध पाए गए। केराकत नगर पंचायत के सभासद के 11 पदों के लिए 52 पर्चे भरे गए थे जिसमें 51 पर्चा वैध पाया गया। एक पर्चा निरस्त किया गया। मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका के सभासद के 25 पदों के लिए 95 पर्चे भरे गए थे जिसमें सभी वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें