फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण

विज्ञापन
टीडी इंटर कालेज में प्रशिक्षण लेते निर्वाचनकर्मी
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदों पर मतदान कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों को शनिवार को टीडी कालेज स्थित मारकंडेय सिंह हाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान कार्मिकों को मतदान कराने के तरीके आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग से आए निर्देशों को बताया। कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पहले पीठासीन अधिकारी मतदान कराने की तैयारी पूरी कर लें। समय से मतदान शुरु कराने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी की है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। मतदान कार्मिक अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी बूथों पर रवाना होने से पहले वोट दिलाने से संबंधित सारे सामान प्राप्त कर लेंगे। इसके बाद ही अपने संबंधित वाहन पर अपने पोलिंग पार्टी के साथ बैठकर रवाना होंगे। इस अवसर पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी दयाराम, प्रभारी मत पत्र कमलेश सोनी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी रामनरायन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें