मडिय़ाहूं। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।
रसूलपुर गांव निवासी सुरेश कश्यप की पत्नी सीता देवी अपनी बेटी ज्योंति के साथ स्कूटी से मडिय़ाहूं गई थी। बाजार से खरीददारी कर वह घर लौट रही थी। गांव के मोड़ के पास पहुंची थी तभी स्कूटी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। जिसमें सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।