नामांकन के पांचवेें दिन बुधवार को जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 11 व सदस्य पद के लिए 189 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। जबकि सदस्य पद के लिए 30 पर्चा खरीदा गया। नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा आशीष गिरी ने खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए सात पर्चा खरीदा गया। केराकत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चा व सदस्य पद के लिए आठ पर्चा खरीदा गया। मडियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं बिका। जबकि सदस्य पद के लिए 11 पर्चा खरीदा गया। शाहगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अंसारी बेगम पत्नी एजाज अली ने पर्चा खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए 13 पर्चा खरीदा गया। खेतासराय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा ऊषा मौर्या पत्नी कृष्ण मुरारी ने पर्चा खरीदा। वहीं सदस्य पदके लिए सात पर्चा खरीदा गया। बदलापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा गया। मछलीशहर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो व सदस्य पद के लिए 59 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा गया। मुगराबादशाहपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए 39 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा।
ं
ं