फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने गिट्टी बिछवाया, नपा ने नाली खोद दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर पालीटेक्निक से ओलंदगंज तक सड़क चौड़ी की जा रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से दो दिन पूर्व गिट्टी बिछाई गई थी। काम शुरू हुआ था कि शनिवार को नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों ने गिट्टी बिछने वाले स्थान पर नाली बनाने के लिए खुदाई कर दी। इससे लाखों रुपये के सरकारी धन की क्षति हुई। वहीं खुदाई के कारण पेयजल आपूर्ति की पाइप पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति बाधित हो गया र्है। साथ ही कई स्थानों पर बीएसएनएल का तार कटने से सौ से अधिक ब्राडबैंड और टेलीफोन डेड हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पालीटेक्निक से ओलंदगंज मार्ग के पश्चिम पटरी को चौड़ीकरण करने के लिए रुहट्टा मोहल्ले में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से गिट्टी बिछाकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। दूसरी तरफ नगरपालिका के ठेकेदार ने शनिवार की सुबह जेसीबी लगाकर पटरी की खुदाई शुरू कर दी। इससे पीडब्ल्यूडी की ओर से बिछाई गई गिट्टी बेकार साबित हो र्गई। वहीं खुदाई के चलते पाइप लाइन फट जाने से जलापूर्ति बाधित हो गया। चालीस से अधिक घरों में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने जलापूर्ति कराने के लिए ईओ से गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की जा सकी है। कई सक्षम लोग तो बाजार से आरओ का पानी खरीद कर पी रहे हैं लेकिन आम लोग बेहद परेशान हैं। बल्लू गुप्ता व विमल आदि ने बताया कि पानी की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका को पानी का टैंकर लगाने को कहा गया लेकिन अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। खुदाई में बीएसएनएल का केबिल कट जाने से 100 से अधिक ब्रांडबैंड ने काम करना बंद कर दिया और टेलीफोन डेड हो गए। सड़क को चौड़ा करने एवं नाली बनाने का काम इस मार्ग पर पिछले एक साल से चल रहा है। बीस मीटर कार्य होता है फिर बंद हों जाता है। स्थानीय लोगों ने सड़क एवं नाली निर्माण के जांच की मांग की है।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केजी सारस्वत ने बताया कि नाली खुदाई के कारण लाखों रुपये के गिट्टी का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। नगरपालिका ने नाली खोदने में मनमानी की है। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद ने बताया कि गिट्टी डाले जाने के बाद नाली की खुदाई करने की जानकारी नहीं है। ठेकेदार ने ऐसा किया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें