फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में डुप्लीकेट शराब कहीं पड़ न जाए भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए शराब माफिया ने गैर प्रांतों और जिलों से अवैध शराब मंगाकर उसे रैपर बदलकर बेच रहे हैं। अवैध शराब की खेप जौनपुर सहित आसपास के जिलों में आने लगी है लेकिन इससे आबकारी विभाग अंजान बना हुआ है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आजमगढ़ जैसी घटना की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो प्रतापगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश से अवैध शराब जिले में आ रही है जो लाइसेंसी दुकानों पर भी रैपर और होलोग्राम बदलकर बेची जा रही है। यही कारण है कि पांच से अधिक लाइसेंसी दुकानों का लाइसेंस आबकारी विभाग ने निरस्त कर दिया है। जिले में आइजीएल गोरखपुर और नंदगंज गाजीपुर डिस्टीलरी की शराब आती है। इन डिस्टीलरियों के नाम से रैपर और होलोग्राम शराब माफियाओं ने तैयार करा लिया है और प्रतापगढ़ में तैयार हुई डुप्लीकेट शराब की शीशी पर यही रैपर और होलोग्राम लगाकार लाइसेंसी दुकानों पर बेची जा रही है। मिलीभगत के चलते ऐसी दुकानों की चेकिंग नहीं होती है और देर रात में सेल्समैन डुप्लीकेट शराब को असली शराब बनाकर बेच दे रहे हैं। इसका खुलासा जांच के दौरान हो चुका है। बावजूद इसके विभाग के अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। डुप्लीकेट शराब बरामद होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है और तो और जिन लोगों ने शराब की दुकान का लाइसेंस लिया है वह भी इस धंधे में उतर आए हैं। हाल ही में जलालपुर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब बरामद की। यह शराब जलालपुर में लाइसेंसी दुकानों पर बिक रही थी। ऐसी रिपोर्ट एसओ ने आबकारी विभाग को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप भी जिले में हर रोज उतरती है। आबकारी विभाग एक साल पहले एक ट्रक शराब भी बरामद कर चुका है। विधानसभा चुनाव के दौरान चंदवक थाना क्षेत्र में भी एक ट्रक देशी शराब पकड़ी गई थी। अगर स्थिति ऐसी रही तो आजमगढ़ जैसी घटना जौनपुर में भी दोहराई जा सकती है। वैसे भी पूरे जिले में जगह-जगह कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बन रही है।
जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि चुनाव के दौरान सख्ती बरतने का निर्देश आबकारी विभाग को दिया गया है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आबकारी विभाग के जिम्मेदार लोगों के विरुद्घ भी विभागीय कार्रवाई के लिए भी शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें