घनश्यामपुर में टैबलेट के साथ प्रशिक्षु महिलाएं
घनश्यामपुर। महिलाएं इंटरनेट के माध्यम से रोजगार का सृजन कर स्वावलंबी बन सकती हैं। ये बातें ग्राम्या संस्थान की परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी ने गुरुवार को बदलापुर ब्लाक के सभागार में आयोजित दो दिवसीय मोबाइल इंटरनेट प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण मात्र महिलाओं के लिए है। इंटरनेट के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण में 40 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षित महिलाओं को 160 गांवों की महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षणार्थियों को सुरेंद्र , शुभम श्रीवास्तव, कमलेश, अनुराग सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर का संचालन ब्लाक समन्वयक सत्यनारायण यादव ने किया। इंटरनेट जागरूकता अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए ग्राम्या संस्थान की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी ने प्रशिक्षणार्थियों को एक मोबाइल, एक टेबलेट तथा एक छाता दिया। मौके पर संगीता यादव, सुमन ,माधुरी, अर्चना, पूजा ,कुसुम आदि चालीस महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया ।