फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों के मामले में सुनवाई 27 अक्टूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

लाइन बाजार थानाक्षेत्र में 13 वर्ष पूर्व सपा कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन, तोड़फोड़ और मारपीट कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सुनवाई की नई तिथि तय कर दी गई। बुधवार को सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, तत्कालीन थानाध्यक्ष लाइन बाजार रामजतन वरुण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर 2004 को पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के नेतृत्व में 250 से 300 सपा कार्यकर्ताओं ने 1:30 बजे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर बांस बल्लियां और एङीएम की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस कर्मियों से मारपीट कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इसमें मुझे भी चोटें आई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना कर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधनाथ पाल सहित कुल 32 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। सपा शासन से मुकदमा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस मामले में बहस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें