जौनपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में समाजवादी के प्रत्याशी के जीत दर्ज करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज के गेट पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर मोनू यादव, विनोद शर्मा, कृष्णा, पपपिू, अजीत, कुंदन आदि मौजूद थे।