फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने आदि मांगों को लेकर मोटरसाइकल जुलूस निकाला। जुलूस वाजिदपुर तिराहे से निकल कर जेसीज, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां सभा की। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि न्यूनतम वेतनमान 18 हजार करने, दवा विक्रय प्रतिनिधियों को अति कुशल की श्रेणी में रखने, सेल्स प्रमोशन के कार्य में लगे लोगों को आठ घंटे कार्य का गजट नोटिफिकेशन करने, दवाओं पर जीएसटी शून्य करने की मांग की जा रही है। सरकार ने इन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया। वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहेंगेे। जुलूस में अध्यक्ष अजय चौरसिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज श्रीवास्तव, राजेश रावत, अवनीश शुक्ल, अभिषेक सिंह, निशांत पाठक, दिनेश श्रीवास्तव, आकाश साहू, विशाल साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें