फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना की निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
धरना देते अटेवा कार्यकर्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अटेवा पेंशन बचाओ मंच कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नई पेंशन योजना की शव यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट से निकली प्रतीक स्वरूप शव यात्रा सद्भावना पुल पहुंची जहां गोमती नदी के विसर्जन घाट पर विसर्जन कर दिया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौैंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जयशंकर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। सरकार ने इसे समाप्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में 13 लाख और देश में 48 लाख शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों में भारी निराशा है। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि युवा शिक्षक व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए कमर कस ली है। महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि नई पेंशन योजना किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। नई पेंशन योजना की निकाली गई शव यात्रा में लेखपाल संघ, सफाई कर्मचारी, नलकूप विभगों के कर्मचारी, संदीप यादव, रामदुलार यादव, अखिलेश यादव, शशि राय, अमित मिश्रा, रवि सिंह, राजेंद्र यादव, राजीव विसेन, नन्हेंलाल , सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें