आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जयशाह की संपत्ति की जांच कराने की मांग की
जौनपुर(ब्यूरो)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जयशाह के संपत्ति की जांच कराने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जयशाह के संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा। प्रदेश प्रवक्ता डा.अनुराग मिश्र ने कहा कि भाजपा की सरकार जय शाह को बचाने में पूरी तरह लगी है। इसके लिए मैदान में भी उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाउंगा और न ही खाने दुंगा।लेकिन अब तक उनके सबसे करीबी अमित शाह का पुत्र जय शाह भ्रष्टाचार में पकड़ा गया। जिसको लेकर वे चुप हैं। धरना देने वालों में अमन यादव, अजय यादव, प्रेमचंद्र, मोहम्मद रिजवान, अमरनाथ यादव, मोहम्मद अकिल, अवनीश सिंह, हर्षवर्धन, शिवचंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।