फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो पालियों में होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आगामी 15 अक्तूबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा बीस केंद्रों पर होगी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि 15 अक्तूबर को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। प्रथम पाली 10 बजे से 12:30 बजे तक 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दूसरी पाली में 2:30 बजे से 5 बजे तक 20 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रतिनिधि को छोड़कर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि मानक के अनुसार बैठने की व्यवस्था, परीक्षक ड्यूटी, प्रशिक्षण का कार्य 14 अक्तूबर तक पूरा करा लें। परीक्षा केंद्र पर तलाशी ली जाए। कोई भी मोबाइल, डिजिटल घडी़, कैलकुलेटर न ले जाने पाए। परीक्षा नियंत्रक के निर्देशानुुसार छात्र को फोटोयुक्त प्रवेशपत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बीएड, बीटीसी के किसी भी वर्ष का मूल अंकपत्र लाना है। मूल अंक तालिका न होने पर इंटरनेट से निकाला अंकपत्र रजिस्ट्रार से प्रमाणित करा कर लाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
पुुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि कोषागार पर प्रथम पाली के लिए छह बजे प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली के लिए 12 बजे प्रश्नपत्र के लिए तैनात मजिस्ट्रेट के लिए दो गार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों के लिए सेक्टर एवं जोनल पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल कुमार पांडेय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट आरपी मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसी भी समस्या के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट के मोबाइल नंबर 9454417649 एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मोबाइल न0 9454401066 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सीआरओ रामआसरे सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभुषण वर्मा, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य एमएस कुशवाहा, प्रभारी बीएसए चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य डा. अनिल उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें