फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य प्राप्ति कराता है करवा चौथ

विज्ञापन
करवाचौथ की खरीदारी करतीं महिलाएं
विज्ञापन
मछलीशहर/जौनपुर। अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आठ अक्तूबर को है। जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी सुहाग की रहा और सुख समृद्धि के लिए रविवार को निराजल व्रत धारण करेंगी। यह व्रत रखने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है।
विज्ञापन

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को महिलाएं अपने अचल सुहाग एवं पति के दीर्घायु, स्वस्थता एवं मंगल कामना के लिए यह व्रत धारण करती हैं। विद्वानों के अनुसार इस व्रत में चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि का संयोग अनिवार्य होता है। इस वर्ष इस पर्व का सुखद संयोग 8 अक्टूबर रविवार को मिल रहा है। रविवार की रात 7.25 तक तृतीया तिथि है। इसके बाद चतुर्थी तिथि मिल रही है जबकि चंद्रोदय रात 7. 51 पर होगा। करवा चौथ व्रत महिलाओं के अचल सुहाग का रक्षक है। साथ ही इस व्रत से मंगलमूर्ति प्रथम पूज्य भगवान गणेश की कृपा से घर- परिवार में धन, ऐश्वर्य, सुख- समृद्धि एवं शांति मिलती है। व्रत के दिन महिलाएं निराजल व्रत रहकर संध्याकाल में व्रत की कथा सुनती हैं। रात्रि में चंद्रोदय के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करती हैं। इस व्रत में चंद्रमा, शिव पार्वती, कार्तिकेय सहित भगवान गणपति आदि देवों की पूजा अर्चना की जाती है। सुहाग की वस्तुएं अपनी सास अथवा किसी सुहागिन स्त्री को उपहार में दी जाती है। व्रती महिलाएं बड़ों का चरण छूकर शुभाशीष लेती हैं। चंद्रोदय के बाद छलनी से चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और पति की आरती उतारती हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे पति को लंबे आयु की प्राप्ति होती है। इस व्रत कथा का उल्लेख वामन पुराण में मिलता है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति एवं कष्टों से मुक्ति पाने के लिये द्रौपदी के पूछने पर भगवान श्रीकृष्ण ने इस व्रत की कथा एवं विधान को बताया था।
करवाचौथ व्रत को लेकर शनिवार को शहर और देहात के बाजारों में खूब खरीदारी हुई। ओलनगंज, चूड़ी मार्केट, कोतवाली चौराहा, चहारसू, लाइन बाजार आदि स्थानों पर महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन और पूजन सामग्री की खरीदारी की। करवाचौथ पर महिलाएं नए वस्त्र धारण करने के साथ सोलह शृंगार करती हैं। ऐसे में बाजार में साड़ियों, सौंदर्य प्रसाधनों की खूब बिक्री हुई। पूरे दिन सौंदर्य प्रसाधनों और साड़ी की दूकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। वहीं कई लोगों ने पत्नियों को उपहार देने के लिए आभूषण खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें