फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू आटो पलटा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर नहर के समीप शनिवार की शाम आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मङवां मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी एक ही परिवार के लोग खुटहन थाना क्षेत्र के कोकना गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर जा रहे थे। परिवार के कुल दस लोग आटो पर सवार थे। खुटहन क्षेत्र के गोसाईपुर नहर के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने आये साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। आटो में सवार चंद्रभान (30) पुत्र श्यामदेव, सोना (35) पत्नी फूलचंद, सुमित्रा (40) पत्नी महेंद्र, किरन (25) पत्नी चंद्रभान, शिवनाथ (50) पुत्र रघुनंदन, रामराजी देवी (55) पत्नी राम आसरे व चालक साहबलाल (40) पुत्र स्व. बंशराज घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। इसमें चंद्रभान, सोना, रामराजी देवी व शिवनाथ की गम्भीर हालत देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें