पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने करने वाले विद्यार्थियों को डीएम द्वारा पांच अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रतियोगिता में मछलीशहर मंडल से पुरस्कार के लिए राजनारायण इंटर कालेज पौहा के अजय यादवऔर अमन सिंह, इंटर कालेज प्रतापगंज के आदर्श यादव व आशीष यादव,जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से नीतीश मौर्य को चुना गया है।इसी प्रकार मीरगंज मंडल के आशाराम अशोक कुमार शिक्षण संस्थान मीरगंज से अंकिता पांडेय, अमन मौर्य,संदीप सिंह,अमर मौर्य व कंचन, बालिका इंटर कालेज से अतुल तिवारी, शुभम पांडेय, आर्यन तिवारी ,विकासचंद्र ,दुर्गेशतिवारी को पुरस्कार के लिए चुना गया है।