फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भरत मिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। नगर का प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला मंगलवार की भोर में आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वनवास के बाद श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के अयोध्या आते ही नगरवासी हर्षित हो उठते हैं। भरत और शत्रुघ्न भी पहुंचते हैं। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देखकर लोग भावविभोर हो गए। सभी आंखें सजल हो गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने झांकियों का दर्शन किया। भोर तक मेला चलता रहा। इसमें लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

कस्बा स्थित गोला बाजार श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप की शोभा यात्रा गोल बाजार से शुरू होकर मेन रोड, पुरानी बाजार होते हुए समूचा नगर भ्रमण कर पुन: गोलबाजार में समाप्त हो गई। इसमें निकली झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हिंदू मुस्लिम एकता मंच की ओर से राष्ट्रीय एकता की झांकी निकाली गई। भरत मिलाप की शोभा यात्रा के आगे-आगे दुर्गेश्वरी अखाड़ा के फनकार कलाकार अपना करतब दिखाते चल रहे थे। शोभा यात्रा में जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति, जय मां अंबे पूजा समिति, वैष्णवी और नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमाएं साथ साथ चल रही थीं । भोर के समय भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, और शत्रुघ्न का मिलन हुआ। भाइयों का मिलन देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हिंदू-मुस्लिम एकता मंच व सामाजिक संगठनों की ओर से नि:शुल्क पानी की व्यवस्था की गई। संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। झांकियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारी मनीष सेठ, विवेक मोदनवाल, विनोद जायसवाल, रूपेश, सुरेश अवस्थी, सेंट्रल पीस कमेटी के लोग मौजूद रहे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही। भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सेठ ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें