फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जताया रोष

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाने समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की कलेक्ट्रेट परिसर में हड़ताल मंगलवार को सोलहवें दिन भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन की नगर अध्यक्ष माधुरी सोनिया ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वादा करने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर अबतक विचार नहीं किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सुपरवाइजर पद पर शैक्षिक योग्यता व ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को नौ हजार रुपये देने, राज्यकर्मियों की भांति पेंशन देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीवी सिंह, अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी जायसवाल, संप्रेक्षक सभाजीत यादव, संयुक्त मंत्री शरद पटेल ने अपना समर्थन दिया। अध्यक्षता जिलामंत्री मिनाक्षी शुक्ला और संचालन मीना यादव ने किया। धरना सभा को रीना, हेमा, नीना, मंजु, प्रेमा, अल्का सिन्हा, सुजाता, मनोरमा, साधना, उषा मौर्या, सुशीला, विद्या मौर्या, श्रद्वा श्रीवास्तव, पुष्पा, चंद्रकला, गीता सोनकर, कुसुम सिंह, जया, छाया आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें