फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भगवा वस्त्र में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर भगवा वस्त्र में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भगवा वस्त्र में प्रदर्शन करते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ भी किया।
संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अगुवाई में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवा वस्त्र धारण कर यहां पहुंचीं थी। बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनाक्षी शुक्ला ने कहा कि अगर अब भी सरकार का ध्यान हमारी तरफ नहीं गया तो हड़ताल तबतक चलेगी जबतक मानदेय 18 हजार रुपये नहीं कर दिया जाएगा। नौ अक्तूबर को लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि आंगबाड़ी कार्यकर्ता दशहरे के दिन भी अपनी आवाज उठाएंगी। दशहरा मनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। धरने में छाया यादव, ज्योति गौड़, मीना यादव, बिंदू देवी, सीमी दुबे, मनोरमा सिंह, ऊषा मौर्य, पुष्पा सिंह, नरमा यादव, प्रेमा पटेल, शकुंतला चौरसिया, उर्मिला, दुर्गेश, माधुरी, संजू सिंह, गीता सोनकर, रेखा राय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप ने किया यज्ञ, जताई गैंगरेप पर चिंता
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासन में बढ़ी दुराचार व छेड़खानी की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को गोमती नदी के विसर्जन घाट पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के जिलों में लगातार रेप, गैंग रेप की घटनाएं हो रही हैं। मडिय़ाहूं में 80 साल की महिला और आठ साल की मासूम के साथ दुराचार, बरसठी में मासूम के साथ दुराचार से लेकर बीएचयू की घटना सरकार की एंटी रोमियो टीम पर सवाल खड़ा कर रही है। नवरात्र में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनकी अस्मत लूटी जा रही है। यहां डा. वीपी सिंह, अजय यादव, अमरनाथ यादव, संतोष चौधरी, अमन यादव, हैदर खान, अनुराग मणि, सोम वर्मा, मो. आकिल आदि मौजूद थे। डा. अनुराग मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें