फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की धमकी के बाद बैंक ने जमा किया सिक्का

विज्ञापन
पीएनबी में सिक्के नहीं जमा करने पर व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जौनपुर। पीएनबी की कोतवाली शाखा में गुरुवार को व्यापारियों ने सिक्के जमा करने से इनकार करने पर हंगामा किया। व्यापारियों ने बैंक में ही धरने पर बैठने की चेतावनी दी। माहौल बिगड़ता देख बैंक शाखा प्रबंधक ने सभी व्यापारियों से एक-एक एक हजार रुपये सिक्के उनके खाते में जमा कराया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापारमंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने बैंकों को चेतावनी दी है कि अगर व्यापारियों से सिक्के जमा न करने की जानकारी मिली तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल नोटबंदी के वक्त जब बैंकों में करेंसी का संकट आया तो उस दौरान बैंकों ने ही बड़े पैमाने पर व्यापारियों को सिक्के के रूप में पैसों का भुगतान किया था। इधर बैंक सिक्का लने से हाथ खड़े कर दिए तो व्यापारी भी ग्राहकों से सिक्का लेने से मना कर दिया। जिला प्रशासन के दबाव पर व्यापारी सिक्का तो लेने लगे लेकिन बैंक अभी भी सिक्का लेने से कतरा रहे हैं। जबकि व्यापारमंडल के साथ पूर्व में बैंक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ था कि कोई भी बैंक प्रतिदिन व्यापारी से अधिकतम एक हजार रुपये तक सिक्का जरूर जमा करेगा। बैंक अधिकारियों के इस निर्देश के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। गुरुवार को नगर के करीब बीस से अधिक की संख्या में व्यापारी अपने खाते में सिक्का जमा करने पीएनबी की कोतवाली शाखा पर पहुंचे थे। बैंक के अधिकारियों ने सिक्का लेने से इनकार कर दिया। इस पर व्यापारी भड़क गए। एलडीएम से वार्ता का हवाला देने पर भी कोई असर नहीं पड़ा। सूचना पर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, अनवारुल हक, शिव कुमार साहू, राजू जायसवाल, राजेश यादव, शहजादे, जितेंद्र अग्रहरि, अतुल जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति भी पहुंच गए। व्यापारी नेताओं ने बैंक में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। जिसपर शाखा प्रबंधक ने फौरन व्यापारियों से सिक्के उनके खाते में जमा करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें