फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुटहन में 160व शाहगंज सोंधी में 262 लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/खेतासराय। प्रदेश का कोई भी गरीब अब छप्पर, टीन सेड या तिरपाल के नीचे रहकर गुजारा नहीं करेगा। ऐसे गरीबों का चिन्हांकन कर उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत छत मुहैया कराया जा रहा है। जिसकी क्रियात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उक्त बातें राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने खुटहन व शाहगंज सोंधी ब्लाकों में 422लाभार्थियों को पीएम आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित करने के दौरान कही। जिसमें खुटहन ब्लाक में 160 और शाहगंज सोधी ब्लाक में 262 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों का दु:ख-दर्द समझ रही है। जिसके लिए सरकार गरीबो के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजना चलाई गई है। जिसका लाभ लोगो को भरपूर मिल रहा है।विशिष्ट अतिथि सांसद केपी सिंह ने कहा कि देश की असली उन्नति तभी संभव है, जब देश के गरीबों की तरक्की हो। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुचें। वे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर विकास के मार्ग पर चले। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म, जाति और मजहब जैसे दुर्विचारो से ऊपर उठकर सिर्फ विकास का काम कर रही है। उन्होंने स्वच्छता अभियान से लेकर केन्द्र सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर खुटहन में प्रेमचंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, बीडीओ रमाशंकर सिंह, अमर नाथ मिश्रा, राना सिंह, श्रीकृष्ण पांडेय, पंकज सिंह, योगेश पाठक आदि मौजूद रहे। जबकि शाहगंज सोंधी में उपजिलाधिकारी केके सचान,बीडीओ रमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, प्रधान संघ के महामंत्री विनोद कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एसके आजाद,ग्राम प्रधान मतलूब अहमद,प्रधानपति सिधाइ बाबा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद आसिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें